अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई है, जो नागालैंड, अरूणाचल होते हुए असम में प्रवेश किया है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। हमारे देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय की मांग करने के उद्देश्यों को लेकर की जा रही है। लेकिन अफसोस की बात है, कि भाजपा के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा जो कि असम में इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई हैं। इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को हटा दिया गया तथा जानबूझकर बीजेपी की भीड़ इक_ा की गई। भारत जोड़ो यात्रा के काफिले पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डो द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है यह उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आज पूर्वान्ह 11 बजे स्थानीय घंटाघर पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा मौन धरना प्रदर्शन आयोजित कर भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हिंसक हमलो का विरोध करते हुए मौन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिला एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारीयों, विधायकगण, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए धरने में उपस्थित होने की अपील की है।

