Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कांग्रेसजनों ने किया प्रसादी का वितरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वर्षो के लंबे इंतजार के पश्चात पावन नगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के साथ पट्टाभीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं गुर्जर बोर्डिंग स्थित मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की प्राण प्रतिष्ठा समाहरोह में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात घंटाघर चोक पर कांग्रेस परिवार के साथ मिलकर प्रसाद वितरण किया। उक्त आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. आनंद झबर, विजय सुरमा, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संजय जैन, राघवेंद्र पारे, महेश मालवीय, राजेंद्र पाठक, सुहागमाल बिश्नोई, धर्मेंद्र चौहान, राकेश सुरमा एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसादी वितरण का लाभ लिया गया।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply