Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

घट्टिया में प्रभात फेरी में जा रहे युवक को कार चालक ने मारी टक्कर, पैर कटा, हालत गंभीर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-आगर मार्ग पर तहसील मुख्यालय के चौराहा पर सुबह सुबह प्रभात फेरी में जा रहे युवक विजयपाल सिंह पिता शंकर सिंह पवार निवासी घट्टिया को कार चालक (एमपी 09 जेड एम 2069) ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

कार चालक लगभग 200 मीटर से अधिक वाहनों व ठेला गाड़ी को अपनी चपेट में लेता हुआ मांगलिक भवन के सामने पत्थर आने पर रुका । घटनास्थल से थोड़ी आगे प्रभात फेरी जा रही थी अगर गाड़ी नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह 6:30 बजे मुख्य चौराहे पर हुई। विजयपाल सिंह प्रभात फेरी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान आगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल का एक पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, राजेंद्रसिंह पवार को भी चोट लगी है।

मुकुल पुत्र राजेश सुनहरिया सोया प्लांट से काम कर घर लौट रहा था कि गाड़ी साइड में खड़ी कर रहा था कि कार चालक ने उसकी बाइक (एमपी 13 जेडए 8752) को जोरदार टक्कर मार दी युवक अलग हट गया नहीं तो चपेट मे आ जाता। कार ने दूध लेने वाले युवक की बाइक (एमपी 13 एफ क्यू 7717) को भी जोरदार टक्कर मारते हुए दो ठेले और एक गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। 200 मीटर दूर बड़ा पत्थर आने से कार रुक गई।
कार में से लोगों ने खींचकर युवक को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर कार को जेसीबी की मदद से थाने पहुंचाया। अगले चौराहे पर पुलिस बल व रक्षा समिति सदस्य प्रभात फेरी में व्यवस्था बना रहे थे। एक्सीडेंट पहले चौराहे पर हुआ।
बैरिक्डेस और गति अवरोधक बनाने की मांग
सुबह-सुबह हुए हादसे को लेकर लोगों में अनेक प्रकार की चर्चा है। चौराहे पर बैरिकेडस लगाने और गति अवरोधक बनाने की मांग भी की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क बनने के बाद वाहन काफी तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। इस कारण हादसों की संभावना रहती है। रिहायशी इलाकों में वाहनों की गति सीमा निर्धारित करना चाहिए।
कार नहीं रुकती तो गंभीर हादसा हो जाता
गनीमत रही कि पत्थर आ जाने से कार रुक गई नहीं तो बड़ा हादसा होता। कुछ ही दूरी पर प्रभु श्री राम की प्रभात फेरी निकल रही थी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल थे।
128 Views
What do you think?

Leave a Reply