Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

राम लला के लिए चांदी का छत्र लाए पीएम मोदी

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर:-सनातन धर्म को 500 सालों से जिस पल की प्रतीक्षा थी, वो पल आ ही गया, जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके लिए मुख्य जयमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मो अयोध्या पहुंचे।

मोदी अपने साथ चांदी का छत्र लेकर आए, जिसे राम लला के चरणों में अर्पित किया गया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान गर्भगृह में मौजूद रहे। पिछले सात दिनों से अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले अन्य यजमान के साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना होकर अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी 12.05 बजे गर्भगृह में पहुंच गए

 

179 Views
What do you think?

Leave a Reply