अक्षत निमंत्रण देने के बाद आज निकलेगी शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा विगत 1 जनवरी से 15 जनवरी मकर सक्रांति तक नगर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत के माध्यम से प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचकर भगवान श्री रामचन्द्र जी की अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा में सम्मीलित होने का निमंत्रण प्रत्येक परिवार को दिया गया। अक्षत वितरण अभियान के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन मंगलवार दोपहर 1 बजे से खेड़ीपुरा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से किया जाएगा। इसी प्रकार से एक उप शोभायात्रा उड़ा से प्रारम्भ होकर पीलीयाखाल, फाईल वार्ड से एकत्रित होकर शोभायात्रा के रुप में मुख्य यात्रा में चाण्डक चौराहा पर सम्मिलित होकर यात्रा आगे प्रस्थान करेगी, जो परशुराम चौक से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। वहां से नेहरु स्टेडियम के सामने से होती हुई गुर्जर बोर्डिंग स्थित हनुमान मंदिर पर महाआरती के साथ सम्पन्न होगी। वहां से सभी श्री रामभक्त 22 जनवरी 2024 को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न करने की मनोकामना कर अपने-अपने घरों को प्रस्थान करेंगे।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!