Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

बेटी की चाहत थी, बेटा पैदा होने पर नवजात शिशु का गला दबाकर की हत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। आमतौर पर लोग बेटे की चाहत रखते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पिता दो बेटे के बाद एक बेटी की चाहत रखता था और तीसरा बेटा पैदा होने पर उसने शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की पाढर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बज्जरवाड़ा की है। जहां एक पिता ने अपने 12 दिन के नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने बताया कि कल रविवार रात 100 डायल पर सूचना मिली थी कि एक 12 दिन के शिशु की उसके पिता ने हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। मृतक बच्चे की मां रूचिका उइके से पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि शराब के नशे में उसके पति अनिल उइके ने रूचिका के साथ भी मारपीट की और उसकी गोदी में बच्चा था उसे छुड़ाया। रूचिका मारपीट के डर से भाग गई थी। जब वापस आई तो झोपड़े के अंदर बच्चा मृत पाया गया। उसके गले पर गला दबाने के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति अनिल उइके के खिलाफ हत्या की धारा 302 का मामला दर्ज किया है। सोमवार को सुबह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल उइके ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे पहले से थे, वह तीसरी पुत्री चाह रहा था, लेकिन तीसरा भी पुत्र हो गया इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

आरोपी अनिल उइके का कहना है कि उसके दो बेटे पहले से थे। उसकी पत्नी से आपरेशन करवाने के लिए बोल रहा था लेकिन वह गर्भवती हो गई तो यह सोचा था कि तीसरी पुत्री हो जाए लेकिन पुत्र हो गया जिसके कारण उसका गला दबाकर मार दिया। नशे के कारण हत्या हो गई। पुलिस ने नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply