दुखद घटना…. रेल हादसे में बुझा घर का चिराग  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के गोलापुरा में रहने वाला एक युवक रविवार को रेल हादसे का शिकार हो गया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। यह हादसा नरसिंहपुर जिले के करैली रेलवे स्टेशन की है। जहां युवक अपनी मौसी को छोड़ने के लिए आया था। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने मृतक प्रज्जवल पिता दीपेन्द्र दुबे उम्र २३ साल का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हादसे के दूसरे दिन यानि सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास परिजन मृतक का शव लेकर यहां पहुंचे। शाम 4 बजे के आसपास निज निवास से मृतक की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची। जहां सैकड़ों नम आंखों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्जवल अपनी मॉ का इकलौता बेटा था। कई सालों पहले पति का भी साथ छूट गया, तभी से प्रज्जवल उनके जीवन की मुख्य कड़ी तथा एक बेहतर कल की आस था। इसी दृष्टि से उन्होंनें बेटे की समुचित परवरिश करने के साथ साथ उसे उच्च शिक्षित बनाने में सफल रहीं। वर्तमान में युवक जॉब की तैयारी कर रहा था। लेकिन इन सबके बीच रविवार को इस दुखद हादसे के कारण परिजनों के आंसू थम नही रहे हैं।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!