मानपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 2 के उपचुनाव के मंगलवार को परिणाम घोषित किए गए। इसमें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ कर निर्दलीय प्रत्याशी रेखा बाई जाट ने जीत दर्ज की है। रेखा बाई ने 233 वोट प्राप्त कर 38 मतों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के मुकुल मीणा को सिर्फ 7 मत ही मिले।
जानकारी के अनुसार मानपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड दो के पार्षद को मृत्यु होने से यह पद रिक्त हो गया था। इसको लेकर उपचुनाव किए गए थे। इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे भाजपा से विकास पटेल, कांग्रेस से मुकुल मीणा और रेखा बाई जाट निर्दलीय अभ्यर्थी थी।
5 जनवरी को हुआ था मतदान
उपचुनाव के लिए 5 जनवरी को मतदान किया गया था। जिसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इस चुनाव में कुल 433 मतदाताओं ने वोट दिए थे। जिसमे से निर्दलीय रेखा बाई को 230, भाजपा के विकास पटेल को 192 और कांग्रेस के मुकुल मीणा को 7 मत मिले। इसके अलावा 4 नोटा थे।
जीत के बाद किया नगर भ्रमण
पार्षद उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद रेखा बाई जाट व उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। रेखा बाई महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार केली समर्थक है। उन्हे चुनाव में दरबार का ही समर्थन मिला। जीत के बाद भी खुली जीप में दरबार के साथ रेखा बाई ने नगर का भ्रमण किया।
मांडू नगर परिषद में भी हुए उपचुनाव
वार्ड क्रमांक 9 में 5 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज 9 जनवरी को परिणाम की घोषणा हुई। प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में कांग्रेस की प्रत्याशी ममता तुलसीराम ने भाजपा की कांताबाई को 87 मतों से पराजित कर दिया । कुल 320 मतों में से कांग्रेस ने 200 मत हासिल किया जबकि भाजपा को यहां 113 मत प्राप्त हुए साथ 07 मत नोटा में गए।परिणामों को लेकर उत्सुकता का वातावरण था और सुबह से ही मतगणना स्तर पर भीड़ जमा हो गई थी। आधे घंटे में ही परिणाम सामने आए और कांग्रेस को सफलता मिली।
कांग्रेस ने दर्ज की जीत
यहां 2 वर्ष पूर्व नगर परिषद के चुनाव हुए थे जिसमें 15 में से 11 सीट भाजपा ने जीती थी और चार सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। पूर्व में इस सीट पर भाजपा का पार्षद विजयी हुए थे। इस उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीनकर अपना संख्या बल बढाकर पांच कर लिया है। विजय होने के बाद पार्षद ममता बाई ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है और वह वार्ड में विकास कार्य करेंगी। रिटर्निंग ऑफिसर जयेश प्रताप सिंह ने विजय पार्षद को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के लिए कर्मचारी और राजनैतिक दलों का आभार माना। सहायक रिटर्निग ऑफिसर अनीता बरेठा नगर परिषद सीएमओ लालसिंह राठौड़ थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी नालछा एस आई रोहित परमार के साथ पूरा हमला मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आया।
Views Today: 2
Total Views: 140

