कमल युवा खेल महोत्सव प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर कमल युवा खेल महोत्सव अंतर्गत संकुल तथा ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के बाद अब मुख्यालय पर जिलास्तरीय खेल प्रति स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कोर्ट परिसर स्थित यूनियन क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई, वहीं नेहरू स्टेडियम खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही फुटबॉल मैच भी कराए गए। इसके अलावा बास्केट बाल प्रतियोगिता सेंटमेरी स्कूल स्थित ग्राउंड पर कराई गई। इससे पहले नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अतिथियो ने शामिल होकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इधर, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज होने के साथ ही यहां विभिन्न खेल गतिविधियों के चलते खिलाडी एवं खेल जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि कमल युवा खेल महोत्सव के माध्यम से हरदा में खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है, खासकर गांव तथा दूरदराज स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिला है। यही वजह है कि खेल महोत्सव को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि कमल युवा खेल महोत्सव का उद्देश्य हरदा जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ साथ हर संभव सुविधा मुहैया कराना है। यही खेल आयोजन का मुख्य धेय है। श्री पटेल बताया कि इसके सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!