Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष निगरानी दल गठित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर विशेष निगरानी दल गठित किया है। जारी आदेश अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा को विशेष निगरानी दल का नोडल अधिकारी एवं दल प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रबन्धक दुग्ध संघ, नापतौल अधिकारी तथा जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा को दल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह दल मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरूद्ध आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही करेगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply