Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्रताधारी को लाभ दिलाना : ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल

3 min read
Text Size:

नरसिंहपुर के ग्राम तिंसरा में एक करोड़ रूपये के पुल का किया शिलान्यास

पंचायत मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गाँवों को सड़क मार्ग से जोड़ना था, जिससे बारहमासी आवागमन आसानी से हो सकें। बरसात का पानी जब रपटे या छोटे पुल के ऊपर हो जाता था, तो सरकार ने तय किया कि रपटे या छोटे पुल के स्थान पर एक साथ ही बड़े पुल बना दिये जायें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 3 साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ज़रूरतमंद एवं ग़रीब को भोजन का संकट न आए, इसलिए यह संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लिया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए मंत्री सिंह पटेल ने कहा कि इस यात्रा से योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये पात्रताधारियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभान्वितों से कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद होने वाली ख़ुशी को अन्य लोगों से भी साझा करना चाहिए। पहले के समय में व्यक्ति के पास कच्चा मकान होने से अपनी फ़सल को अन्यत्र रखना पड़ता था, किन्तु अब पक्के मकान बन जाने से लोगों की यह तक़लीफ दूर हुई है। उन्होंने आमगांव में 15वें वित्त आयोग और मनरेगा से संयुक्त रूप से निर्मित होने वाली सीसी रोड का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य सीताराम रामदेव, महंत प्रीतमपुरी, सुरजीत सिंह सिसोदिया, सरपंच प्रशांत कौरव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply