Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव-गांव हो रहा स्वागत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार और योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को पात्रता अनुसार दिलाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम सुखरास, धुरगाड़ा, खामापड़वा, रूंदलाय, भवरासा व सन्यासा पहुंची। रूंदलाय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य कार्यकाल अधिकारी श्री सिसोनिया ने इस अवसर पर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में उन्होंने पंचायत सचिव से भी कहा कि जिन ग्रामीणों के पास आधार कार्ड मूल निवासी जैसे दस्तावेज न होने से वे योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, तो पंचायत सचिव उन्हें दस्तावेज तैयार करने में आवश्यक मदद करें, ताकि वे योजनाओं का लाभ ले सकें। ग्राम खामापड़वा, दुरगाड़ा और सुखरास में आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत भी उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी अपनी सफलता की कहानी सुनाई। ग्रामीणों को देश व प्रदेश को विकसित बनाने में अपना हर संभव योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। यात्रा के दौरान गांव में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जा रहे हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply