सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार रात रहटगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बुधवार को टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दोनों के शवों का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 337, 304 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। टेमागांव चौकी प्रभारी चंद्रमोहन मसकोले ने बताया कि मंगलवार रात को शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगिया निवासी दो युवक जो कि आपस में मामा और बुआ के बेटे थे। सोडलपुर में लगे मेले को देखने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवकों के सिर में गम्भीर चोट आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अंकित उम्र 21 पिता रामसिंह और राजेश उम्र 16 पिता गोपाल कोरकू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!