संकल्प यात्रा- आज कनारदा, कुकरावद, रहटाखुर्द, गोंदागांव व अहलवाड़ा जाएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं की जानकारी नागरिकों को देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि यह यात्रा 4 जनवरी को हरदा विकासखण्ड के ग्राम कनारदा से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1.30 बजे ग्राम कुकरावद व दोपहर 4 बजे रहटाखुर्द पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 4 जनवरी को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम गोदागांव कला से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1.30 बजे ग्राम अहलवाड़ा व दोपहर 4 बजे चारखेड़ा पहुंचेगी।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!