अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से हंडिया क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा, सुरजना और मणि में अवैध उत्खनन एवं भंडारण की जांच की गई। इस जांच में ग्राम मनोहरपुरा में लगभग 1000 घनमीटर, ग्राम सुरजना में 100 घनमीटर और ग्राम मणिपुर में लगभग 40 घनमीटर रेत नर्मदा नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर अवैध रूप से भंडारित रेत का कोई मालिक सामने नहीं आया। मौके पर इन तीनों रेत घाटों पर रेत लगभग 1140 घनमीटर जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कर पानी में बहा दिया गया। मौके पर उपस्थित मजदूरों को नर्मदा नदी से रेत नहीं निकालने की समझाइश दी गई। जिला जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध सयुंक्त रूप से इसी तरह की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
Views Today: 4
Total Views: 104

