Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

नाती और उसके दोस्त ने मिलकर की थी वृद्धा की हत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माथनी में वृद्धा की हत्या कर जेवरात चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। घटना का खुलासा करते हुए भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि ग्राम माथनी में 24 और 25 दिसंबर की दरम्यानी रात समली बाई की हत्या कर महिला के पास से आभूषण चोरी कर लिए थे। इस घटना को अंजाम देने वाले मृतिका के नाती सुभाष पिता कालूराम निवासी माथनी को हिरासत में ले लिया है और युवक का साथी गोलू धुर्वे निवासी गारपठार फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक फरियादी दशन कुमरे निवासी माथनी ने भैंसदेही थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित खेत के मकान में रहते हैं। उनकी दादी समली बाई घर पर अकेली रहती थी। 25 दिसंबर 2023 की सुबह जब वह खेत से घर गया तो घर का दरवाजा खुला था और दादी पलंग पर पड़ी थी। जब देखा तो दादी के हाथ पैर ठंडे पड़ गए थे। आवाज दी तो दादी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसकी जानकारी राजू सिरसाम को दी गई, जब सबने आकर देखा तो दादी की मृत्यु हो चुकी थी। मृतिका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। वृद्धा के शरीर से चांदी के आभूषण गायब थे। कमरे में आलमारी का ताला भी टूटा था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी कैमरे से लगा आरोपियों का सुराग

घटना के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान गांव के आसपास दुकानों और ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी मृतिका के नाती सुभाष पिता कालूराम कुमरे को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया। आरोपी ने अपने साथी गोलू के साथ मिलकर महिला की हत्या करने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी के पास से मृतिका के जेवरात भी बरामद की है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि केवल एक आरोपी गोलू अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply