Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

42 हजार का समन शुल्क वसूला, 130 चालान बनाए

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में चलाया जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर में जागरुकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न ढावों पर जाकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए जाने संबंधित फ्लेक्स लगाए एवं ढावा संचालकों को ऐसे फ्लेक्स लगाने हेतु प्रेरित किया। जिससे उनके ढावे पर आने वाले ग्राहकों को यातायात नियमों की जानकारी मिल सके। साथ ही ढावों पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहे पर रखे स्टापरों एवं बैरिकेट्स जिनकी विजुअलिटी कम हो गई थी, उन पर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे स्टॉपर एवं बैरिकेट्स रात के समय स्पष्टरूप से दिखाई दे सकें। यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत 130 चालन बनाए गए। जिनसे 42 हजार 800 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply