Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

10 जनवरी से शुरू हो सकता है चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन

1 min read
Text Size:

भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर चंबल नदी के पुल से भारी वाहनों का आवागमन 10 जनवरी से शुरू हो सकता है। मरम्मत कराने वाली कंपनी पीएनसी द्वारा मरम्मत और इंजीनियरों की जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

इसे उप्र लोक निर्माण सेतु विभाग को सौंपा जाएगा। बता दें कि चंबल पुल की मरम्मत पर पीएनसी कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो माह काम चला। पुल पर सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर जांच की गई थी।

आइआइटी कानपुर की सिविल इंजीनियर टीम ने भी पुल पर भार क्षमता की जांच की। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि रिपोर्ट के परीक्षण के बाद अनुमति मिलने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक भारी वाहनों के लिए पुल खोले जाने का अनुमान है।

मप्र हाईवेज के वरिष्ठ अभियंता अशोक मिश्रा का भी कहना है कि पुल की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जांच रिपोर्ट बन चुकी है, जो उप्र लोक निर्माण सेतु विभाग को सौंपी जाएगी, जल्द पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply