Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल भोपाल मध्य प्रदेश होशंगाबाद / नर्मदापुरम

10 आइएएस अधिकारियों के हुए तबादले, संदीप यादव बने जनसंपर्क आयुक्त

1 min read
Text Size:
उज्जैन, बैतूल, होशंगाबाद कलेक्टर बदले 
अनोखा तीर, भोपाल। राज्य शासन ने रविवार देर शाम भाप्रसे के दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। पीएस राजस्व संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मौजूदा आयुक्त विवेक पोरवाल को यादव के स्थान पर पदस्थ किया गया है। आज जारी आदेश में उज्जैन, नर्मदापुरम व बैतूल कलेक्टर भी बदले गए। वही गुना में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई।
आज जारी हुए तबादला आदेश इस प्रकार हैं। विवेक पोरवाल, सचिव व आयुक्त जनसंपर्क से पीएस राजस्व, संदीप यादव पीएस राजस्व से सचिव, आयुक्त जनसंपर्क, नीरज कुमार सिंह कलेक्टर नर्मदापुरम से कलेक्टर उज्जैन
कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर उज्जैन से उपसचिव मंत्रालय, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एमडी बीज निगम से कलेक्टर बैतूल, अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बैतूल से कलेक्टर गुना, सोनिया मीना संचालक आदिम जाति से कलेक्टर नर्मदापुरम, रोशन कुमार सिंह आयुक्त ननि उज्जैन से सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल, स्वपिनल जी वानखेड़े आयुक्त ननि जबलपुर से सह आयुक्त संस्थागत वित्त, प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन से आयुक्त ननि जबलपुर।
इन्हें अतिरिक्त प्रभार
दीपाली रस्तोगी पीएस महिला एवं बाल विकास को पीएस सहकारिता विभाग, श्रीमन शुक्ला एमडी मार्कफेड को एमडी बीज विकास निगम का अतिरि​क्त प्रभार दिया गया है।
279 Views
What do you think?

Leave a Reply