Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

वन विहार में तेंदुआ शावक की मौत, कुछ दिनों पहले ही लाया गया था भोपाल

2 min read
Text Size:

भोपाल। सामान्य वनमंडल अलीराजपुर के जोबट परिक्षेत्र से रेस्क्यू कर भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान लाए गए नर तेंदुआ शावक की दरमियानी उपचार के दौरान मौत हो गई। वन विहार के संचालक पदमाप्रिया बालाकृष्णन ने बताया कि अलीराजपुर के जोबट परिक्षेत्र के ग्राम छोटा उण्डवा से रेस्क्यू कर एक नर तेन्दुआ शावक को अलीराजपुर डिपो परिसर में रखा गया था। शावक की अत्यंत कमजोर स्थिति को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपचार के लिए लाया गया था। तेंदुआ शावक को क्वारेन्टाईन बाड़े में रखकर उसका समुचित उपचार एवं देखभाल की गई। क्वारेन्टाइन अवधि पूरी होने के बाद इस शावक को स्वस्थ हालत में तेंदुआ हाउसिंग में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन 28 एवं 29 की दरम्यानी रात में इस तेंदुआ शावक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्यप्राणी चिकित्सक डा. अतुल गुप्ता एवं वन्यप्राणी चिकित्सक, वाईल्ड लाईफ एसओएस डा रजत कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से किया. तेंदुआ शावक की मृत्यु का कारण निमोनिया होना पाया गया। तेंदुआ शावक के शव का सैंपल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल आफ वाईल्डलाइफ फारेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुआ शावक के शव का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विहार के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply