Skip to content
Friday, 30 October 2026
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन, 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Text Size:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। पहले ये अयोध्या रेलवे स्टेशन था जिसका नाम बदलकर अब अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है। बता दें कि पहले फैज़ाबाद मुख्य जंक्शन था और अयोध्या जंक्शन में ट्रेनों का हॉल्ट होता था। लेकिन अयोध्या धाम जंक्शन पूरे जिले का एक सर्वसुविधायुक्त और सुव्यवस्थित जंक्शन बन गया है।

आधुनिक सुविधायुक्त स्टेशन

बता दें कि पीएम मोदी रोड शो करते हुए इस नए स्टेशन तक पहुंचे। अयोध्या में उनका भव्य स्वादत किया गया। नए रेलवे स्टेशन का विस्तारित नया मॉडल भगवान श्रीराम के मंदिर को समर्पित वास्तु के आधार पर बनाया गया है और यहां सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है। ये मंदिरों की तरह गुंबद और भगवान राम के प्रतीक चिह्न धनुष-बाण से सुसज्जित है और यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। ये जंक्शन आने वाले समय में मुख्य अयोध्या जंक्शन बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करते हुए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं।

करोड़ों की लागत से विकसित किया गया

इस नए स्टेशन को 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यहां तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन, भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा। अब यहांदेश के अलग अलग कोने से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे और उन्हें प्रीमियम श्रेणी की सुविधाओं का अनुभव हो सकेगा।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply