सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दिखा टाइगर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सेमरी हरचंद/सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में शुक्रवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों को एक मादा टाइगर घास के मैदान में छुप कर बैठी हुई नजर आई। इसके बाद यह मादा टाइगर कदमताल करते हुए सफारी मार्ग पर पर्यटकों की जिप्सी के सामने काफी देर तक मदमस्त चाल से कदमताल करती रही। इसके पश्चात यह मादा टाइगर घने जंगल में चली गई। यह खूबसूरत नजारा देखकर पर्यटक काफी रोमांचित हुए। पर्यटकों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को जब वह सफारी के दौरान जंगल में गए तो जैसे ही वह सफारी पर निकले कुछ दूर जाते ही घास में छुपकर एक मादा टाइगर बैठी हुई दिखाई दी। कुछ देर बाद बैठी रहने के बाद यह मादा टाइगर जिप्सी के सामने आ गई और मदमस्त चाल से कदमताल करती हुई काफी देर तक जिप्सी के आगे चलती रही। इसके पश्चात यह मादा टाइगर घने जंगल में ओझल हो गई

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!