विधायक डॉ.शर्मा के निर्देश पर हत्यारों के घर चला जेसीबी का पंजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, इटारसी। योगेश मेहरा हत्याकांड के तीन आरोपियों के अवैध निर्माण पर आखिरकार शुक्रवार को प्रशासन की जेसीबी का पंजा चला। प्रशासनिक अमले ने आरोपियों के अवैध निर्माणों को ढहा कर नेस्तोनाबूत कर दिया। इस दौरान एसडीएम नीता कोरी, सीएमओ रितु मेहरा, टीआई गौरव बुंदेला सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि यह पूरी कार्रवाई क्षेत्रीय विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के हस्तक्षेप के बाद हुई। दरअसल शुक्रवार सुबह योगेश मेहरा हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग लेकर योगेश के परिजनों ने विधायक डॉ.शर्मा से मुलाकात कर आवेदन दिया था। विधायक डॉ.शर्मा ने तत्काल एसडीएम और टीआई से भी इस मामले बात की और कार्रवाई करने को कहा नतीजतन शाम को प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। नाला मोहल्ला में योगेश मेहरा हत्याकांड के आरोपियों शिब्बु उर्फ शुभम, टीपू सुलतान और रहीम उर्फ पोटा के मकानों के अवैध हिस्से पर प्रशासन ने जेसीबी और पुलिस बल के साथ जाकर तोड़ दिये। हत्याकांड के चौथे आरोपी नईम का घर हरदा में है, इसलिए उसे छोड़कर इटारसी में रहने वाले तीन अन्य आरोपियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए थे। शाम को जेसीबी के साथ आधा दर्जन वाहनों के साथ प्रशासनिक अमला नाला मोहल्ला पहुंचा और कार्रवाई प्रारंभ की। जेसीबी से सिर्फ उतना ही हिस्सा तोड़ा गया जो अवैध था। प्रशासन की यह कार्रवाई केवल 45 मिनट चली और तीन मकानों के सामने का हिस्सा जो अवैध था, वह ढहा दिया गया।

——बॉक्स में…——

विधायक का वादा अपराध मुक्त इटारसी

बता दें कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों के खात्मे के लिए हमेशा प्रयास किए और इस विधानसभा चुनाव में भी उनके वादों में अपराधियों का खात्मा और उनकी पर सख्त कार्रवाई प्रमुख वादा था। वे हमेशा ही कहते रहे हैं कि उनके क्षेत्र से अपराधी या तो कहीं चले जाएं या फिर उनकी जगह जेल में होगी। उल्लेखनीय है कि योगेश के हत्यारों को फांसी देने और उनका अवैध कब्जे में बना मकान तोड़ने की मांग लेकर सोमवार को मेहरा समाज के लोगों के साथ नाला मोहल्ला की जनता ने जयस्तंभ चौक और पुलिस थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस योगेश हत्याकांड के चारों आरोपियों को घटना वाली रात को ही हिरासत में ले चुकी थी और अब उनको जेल भी भेजा जा चुका है।

Views Today: 2

Total Views: 60

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!