Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

जीतू पटवारी के समर्थकों पर केस दर्ज, महाकाल मंदिर में तोड़ा था कांच

2 min read
Text Size:

उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन व्यवस्था को धता बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया। उनकी इस धक्का-मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया। इस मामले में मंदिर प्रबंधन समिति ने महाकाल पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को दर्शन की विशेष अनुमति दी गई थी। उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान भी था। इसे देखते हुए महाकाल महालोक, वीआइपी गेट, काला गेट तथा नगाड़ा गेट पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस व मंदिर समिति के गार्ड शामिल थे।

वीडियो फुटेज से हो रही जांच

सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को भीतर प्रवेश करने से रोका, बावजूद इसके कुछ लोग नगाड़ा गेट तक पहुंच गए। इन लोगों ने गेट को पार करके नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया।

इस मामले में अनुशासनहीनता की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं।महाकाल मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, इसलिए महाकाल मंदिर थाने में दोषियों के विरुद्ध एफआइआर कराई गई है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply