Skip to content
Friday, 30 October 2026
राष्ट्रीय

मिमिक्री मामले ने तूल पकड़ा, राज्यसभा में बोले जगदीप धनखड़- मेरी जाति और किसान का किया अपमान

1 min read
Text Size:

एजेंसी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला उस समय सामने आया था, जब कुल मिलाकर 141 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया।

इसका विरोध जताने के लिए जब सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर जमा हुए, तो कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। उस समय सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसते नजर आए।
जगदीप धनखड़ बोले- मेरी जाति का अपमान

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर मिमिक्री कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी जाति का अपमान हुआ है। जाट और किसान का अपमान हुआ है।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply