मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा- जमीन की रजिस्ट्री के बाद पटवारी को नामांतरण करना पड़ेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अब भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद पटवारी को उसका नामांतरण करना पड़ेगा। इस काम में लापरवाही करने वाले पटवारियों और जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पांढुर्णा जिले के कौड़िया और पाठई ग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को समझा और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने फसलों के उचित मूल्य दिलाने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और बिजली की समस्याओं को दूर करने की मांग की।

अपने संक्षिप्त भाषण में सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में नया सिस्टम बनाया जाएगा। अधिकारियों को जनता के काम करने पड़ेंगे अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी। अब प्रदेश की जनता को पटवारियों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे, आवेदन करने के बाद पटवारी को खुद ही नामांतरण करना पड़ेगा।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी विधानसभा प्रत्याशियों का परिचय कराया। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भाजपा नेत्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हुए अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने और समस्याओं से सीधा उन्हें या कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा जिले में आदिवासियों की आवाज बनकर काम कीजिए और भाजपा को लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिलवाईये।उन्होंने कहा कि पांढुर्णा सबसे नया और छोटा जिला है, इसलिए यहां समस्याओ को समझने के लिए जनता के बीच आया हूं।छिंदवाड़ा में रुके हुए विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि कोई विकास कार्य नहीं जो करेगा सारे विकास कर होते रहेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!