कांचीपुरम साड़ियां दे रही रायल लुक, सोने के तार से बनी ढाई लाख की साड़ी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ग्वालियर। एक साड़ी की कीमत ढाई लाख रुपये.. यह सुनकर चौंकिए मत। यह सुनकर आप असहज जरूर हो रहे होंगे, लेकिन अब शहर की महिलाएं शादियों में रायल लुक पाने के लिए कांचीपुरम साड़ियों की हायर रेंज को चुन रही हैं। अक्सर आपने फिल्म अभिनेत्रियों को अवार्ड फंक्शन या किसी शादी समारोह में सोने जैसी दिखने वाली साड़ियों में ही देखा होगा, अब इसी रायल लुक को अपना रही हैं शहर की वुमेंस। सोने के तार से बुनी हुई साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इस कारण अब शहर में ढाई लाख रुपये कीमत वाली साड़ी भी उपलब्ध है। हाथ से बनी यह साड़ियां बहुत खूबसूरत और आकर्षक हैं।

पेंठणी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास स्थित पेंठण गांव। यहां हाथ से तैयार की गई साड़ियों को पेंठणी डिजाइन कहा जाता है। इस साड़ी की खासियत है कि इसमें फिगर्स बने होते हैं, पैरेट और पीकाक डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साड़ियों में एक तरफ जो डिजाइन होता है, दूसरी तरफ उसका अपोजिट नजर आता है। इसमें दूसरी तरफ धागा नहीं आता। यह 25 हजार से शुरू होकर 2.50 लाख रुपयए तक है।

कांचीपुरम रियल जरी

कांचीपुरम रियल जरी साड़ी उपलब्ध है। जिसमें करीब पांच ग्राम तक सोने का इस्तेमाल इसकी बुनाई में किया जाता है। सोने से बुनाई ही इसे रायल लुक देती है। 15 हजार की शुरुआती कीमत से लेकर 1.50 लाख रुपये तक हैं। खासियत: यह साड़ी कांचीपुरम में खुद के कारीगर द्वारा बनवाई गई हैं।

रियल गोल्ड

कांचीपुरम में ही रियल गोल्ड साड़ियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये तक है। इसमें 8 से 10 ग्राम तक सोना लगता है। खासियत है: इसका ताना-बाना सोने के धागे से बनाया गया है। साड़ी में हारीजोंटल और वर्टिकल में सोने से बुनाई हुई है। इसमें 40 साल तक कालापन नहीं आता।

वेंकटगिरी

आंध्रप्रदेश की वेंकटगिरी डिजाइन की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। खासियत है: यह पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल होती हैं। इसमें मलबरी सिल्क का उपयोग होता है, जो इसे बहुत ही कंफर्टेबल बनाती है। 18 हजार रुपये से इसकी शुरुआत है। यह शादी की रस्मों के दौरान पसंद की जा रही है।

बनारसी साटिन सिल्क

महिलाओं को बनारसी साटिन सिल्क साड़ी पसंद आ रही है। बनारसी साड़ी में पान बूटी का भी ट्रेंड बढ़ा है। बनारसी साड़ी की खासियत है- यह सिल्वर जरी में होती है। जिस तरह दक्षिण के अलग-अलग डिजाइन में सोने की जरी होती है, उसी तरह बनारसी पैटर्न में सिल्वर जरी होती है।

डेस्टिनेशन वेडिंग व एनआरआइ में सबसे ज्यादा डिमांड

संचालिका संजीवनी सक्षम मित्तल बताती हैं कि इन साड़ियों की डिमांड डेस्टिनेशन वेंडिंग में सबसे ज्यादा है। शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन से लेकर परिवार की महिलाएं इस कैटेगरी की साड़ियां पसंद कर रही हैं। विदेश से आने वाली महिलाएं यह साड़ियां पसंद कर रही हैं।

Views Today: 2

Total Views: 430

Leave a Reply

error: Content is protected !!