Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

क्विंटल डोडाचूरा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

2 min read
Text Size:

 रतलाम/पिपलौदा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलौदा पुलिस ने एक युवक को लोडिंग वाहन में भरकर ले डोडाचूरा ले जाते गिरफ्तार किया है। वाहन में 32 क्विंटल डोडाचरा पाया गया। पुलिस ने वाहन व डोडाचूरा जब्त कर आरोपित के पास से 30 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में डोडाचूरा भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ग्राम अंगेठी में घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप वाहन को रुकवाकर उसकी तलाश ली तो उसमें डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित वाहन चालक मुजफ्फर उर्फ जफर को गिरफ्तार किया है।

दूसरे चालक ने लाकर दिया था वाहन

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित मुजफ्फर ने बताया कि उसे आरोपित लाल सिंह ने कहा था कि डोडाचूरा से भरा वाहन एक अन्य चालक लाकर देगा। वह बाद में उसे बताएगा कि वाहन कहां लेकर जाना है। इसके बाद उसे एक स्थान पर एक व्यक्ति ने डोडाचूरा से भरा उक्त वाहन लाकर दिया था, जिसका नाम व पता वह नहीं जानता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लाल सिंह व अन्य वाहन चालक को भी आरोपित बनाया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply