Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जल्‍द हो सकता है मोहन कैबिनेट का गठन, शिवराज सिंह चौहान को दिल्‍ली बुलाया

1 min read
Text Size:

 भोपाल। मध्य प्रदेश के विधायकों ने शपथ ग्रहण की। वहीं शपथ ग्रहण के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि अब जल्‍द ही मोहन कैबिनेट का गठन हो सकता है।

गौरतलब है कि दिल्‍ली में पार्टी हाईकमान के साथ मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक भी हो चुकी है। जिसमें तय किया गया है कि लोकसभा चुनाव तक कैबिनेट का स्वरूप छोटा ही होगा। जिसकी अहम वजह राज्य पर अनावश्यक वित्तीय बोझ को भी कम करना बताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल को लेकर फिलहाल पार्टी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, इसलिए देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची तैयार होगी।

क्‍या बोले मोहन यादव

मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कौन-कौन मंत्री मध्य प्रदेश में बनेंगे। राष्ट्रीय संगठन स्टार पर इसकी तैयारी चल रही है

सीएम शिवराज को भी दिल्‍ली बुलाया

विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद अब पार्टी आलाकमान नेपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया है। जहां उनकी भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होगी। संभावना है कि उनके पुनर्वास को लेकर पार्टी जल्‍द फैसला ले सकती है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply