Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगी

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में विश्व में उत्कृष्ट छवि निर्मित की है। जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में देश व प्रदेश में और बेहतर कार्य हो तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रम का लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ की जा रही है।

य़ात्रा के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही यह प्रयास होगा कि इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ से कोई भी वर्ग वंचित न रहे। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शौर्य स्मारक पर मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply