Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

हमें हमारी सेना पर गर्व है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

2 min read
Text Size:
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन
शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित
भारत माता की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर लास्ट पोस्ट धुन के बीच पुष्प-चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर लास्ट पोस्ट धुन के साथ पुष्प-चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पर मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि दिन भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है। भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी और उसे पश्चिमी व पूर्वी पाकिस्तान के रूप में दो भागों में बांटा था, यह हमारे सैनिकों के पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों, वायु सेना-थल सेना व जल सेना ने भारत सरकार के निर्णय का द्रुत गति से पालन करते हुए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंदी बनाकर उनकी योजना को असफल किया था। देश को यह गौरवशाली क्षण देने वाले सभी बलिदानी अमर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को नमन है। हमें हमारी सेना पर गर्व है। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री कुंवर विजय शाह उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply