चलित दिनदयाल रसोई में गुणवत्ताविहीन खाना देख भड़कीं महापौर, अधिकारी को लगाई फटकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। महापौर मालती राय ने राजधानी में चलित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक जगह पर उन्हें खराब खाना मिला। यह देखकर वह बिफर उठीं और उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगा दी। साथ ही उन्हें क्वालिटी सुधारने के निर्देश दिए।

05 रुपये में मिलता है भोजन

बता दें कि हाल ही में दीनदयाल रसोई योजना के तहत 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में चलित रसोई केंद्र शुरू किए गए थे। जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों को 5 रुपए में अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाना है। इसी सिलसिले में महापौर मालती राय भोपाल के दीनदयाल रसोई योजना के तहत दिए जाने वाले भोजन की जांच पर निकली थीं।

लोगों को परोसा रहे थे घटिया खाना

निरीक्षण के दौरान जब वह अशोका गार्डन स्थित परिहार चौराहा पहुंची तो वहां पर उन्होंने चलित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने देखा कि भोजन की क्वालिटी खराब थी। दाल में पानी मिला हुआ था, साथ ही आलू-बैंगन की सब्जी और खिचड़ी में भी ज्यादात पानी ही था। रोटियां भी जली हुई पाई गईं। यह देख महापौर नाराज हो गईं। उन्होंने भोजन लेने के लिए कतार में खड़े लोगों से जब बात की, तो उन्होंने कहा कि रोज इसी तरह का खाना मिलता है। इसके बाद उन्होंने वहीं से संबंधित अधिकारी को फोन कर फटकार लगाई और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!