Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपित धराए, दो फरार, तलाश जारी

2 min read
Text Size:

 बदनावर। मुलथान पंचायत के गांव रायनपाड़ा में गुमशुदा लड़की की तलाश में पेटलावद थाने से आए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और आरक्षक के साथ आरोपितों द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद पांच आरोपितों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो नामजद आरोपित अब भी फरार है। गिरफ्तारी के बाद आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम संदीप सिंघाड़, कान्हा मुनिया और बीरम कटारिया बताए गए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय थी। एएसआइ मनीष परमार को सूचना मिली कि आरोपित मुलथान पंचायत के पास देखे गए हैं। इस पर टीम ने टीआइ दीपकसिंह चौहान के निर्देशन में दबिश देकर घेराबंदी की और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

गौरतलब है कि थाना पेटलावद में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक साबिर मोहम्मद और आरक्षक शंकरलाल चरपोटा में गुम लड़की की तलाश में रायनपाड़ा में आरोपित सुनील के खेत पर बने मकान गए थे। उनके साथ गुमशुदा लड़की के स्वजन भी थे। तभी आरोपितों ने अचानक तलवार, लकड़ी और लोहे के पाइप से हमला बोल दिया था। पुलिसकर्मियों को कुछ दूर तक घसीटा भी गया था। इससे दोनों पुलिसकर्मियों और उनके साथ आए अन्य लोगों को चोट आई थी।

पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल

प्रधान आरक्षक के सिर पर तलवार से हमला किया गया था। उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई थी। फिर भी लोहे के पाइप, लात-घुंसों व लकड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया था। बीचबचाव करने पर आरक्षक शंकरलाल, कमल राठौर के साथ भी मारपीट की गई। बाद में सूचना मिलने पर बदनावर से पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बचाकर उपचार के लिए यहां सिविल हास्पिटल पहुंचाया था।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply