पहली बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा- आय बढ़ाने का रास्ता निकालें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक में मोहन यादव ने साफ कर दिया कि आम आदमी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई कठिनाई है तो उसका रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की आय बढ़ाने के लिए समिति बनाकर विकल्प तलाशें। जनहितैषी योजनाओं के लिए बजट की कमी न होनी चाहिए।

मंत्रालय में उन्होंने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से कहा कि बजट में जनहितैषी योजनाओं के लिए राशि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, इसकी चिंता करें। विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन निधि का उपयोग विधायक कर चुके हैं। अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह बाकी हैं। ऐसे में विधायक निधि के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। सरकार की आय बढ़े, इसके लिए विकल्प तलाशे जाएं। समिति बनाकर इस पर विचार करें। आमजन को कोई कठिनाई न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इसकी पूर्ति के लिए विभागीय योजनाओं की समीक्षा करके समस्याओं को दूर करें।

कुसमारिया ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बुंदेलखंड में भाजपा के बड़े नेता डा. रामकृष्ण कुसमारिया ने मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। श्यामला हिल्स कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग से जुड़े जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। यहां उन्होंने आयोग की गतिविधियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
आयोग मुख्य रूप से प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए हित प्रहरी के रूप में कार्य करता है। आयोग राज्य की सामाजिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग जातियों की सूचियों में जातियों को जोड़ने एवं विलोपित करने की अनुशंसा भी राज्य शासन को भेजता है। बता दें कि उन्हें विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले नियुक्त किया गया था, पर कुसमारिया ने पदभार बुधवार को ग्रहण किया।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!