Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री आवास छोड़ सकते हैं शिवराज, मंत्रियों ने वाहन लौटाए

2 min read
Text Size:

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो-तीन दिन में भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने चौहत्तर बंगले स्थित मुख्यमंत्री एनेक्सी पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। वहीं, नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के लिए पालिटेक्निक के विश्राम गृह को भी आरक्षित किया गया है। उन्होंने विश्राम वीआइपी विश्रामगृह में किया था। उधर, शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने अपने-अपने सरकारी वाहन स्टेट गैराज को लौटा दिए हैं, जिन्हें अब नए मंत्रियों को आवंटित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के लिए छह श्यामला हिल्स आवास आरक्षित है। डा. मोहन यादव को यहां पहुंचने में अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है। शिवराज सिंह चौहान यहां से चौहत्तर बंगले स्थित बी-आठ आवास में रहने जाएंगे। यह आवास उन्हें 2005 में आवंटित हुआ था। 2018 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद वह यहीं रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने इसमें आवश्यकता के अनुसार काम भी कराया है। सोमवार को वह यहां पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा।

नए मंत्रियों के लिए आवासों की आवंटन सूची तैयार
नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने विधानसभा चुनाव हारने वाले और चुनाव न लड़ने वाले मंत्रियों को आवंटित आवासों की सूची तैयार कर ली है। इसे मंत्रिमंडल के गठन के बाद अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस बार पार्टी ने यशोधरा राजे सिंधिया और ओपीएस भदौरिया को चुनाव नहीं लड़ाया था। उधर, नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने वाहनों की व्यवस्था भी कर ली है। शिवराज मंत्रिमंडल के जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने स्टेट गैराज को वाहन लौटा दिए हैं। इन्हें तैयार करके रखा गया है ताकि बुधवार को यदि आवश्यकता पड़े तो मंत्रियों को इन्हें आवंटित किया जा सके।
ये मंत्री चुनाव हारे
डा. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गौरीशंकर बिसेन, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़, रामखेलावन पटेल, राहुल सिंह लोधी, भारत सिंह कुशवाह, राम किशोर कावरे और प्रेम सिंह पटेल।
128 Views
What do you think?

Leave a Reply