Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट गठन पर रहेगी सबकी नजर, जानिए कब तक घोषणा संभव

2 min read
Text Size:

भोपाल। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डा. मोहन यादव शपथ लेने जा रहा हैं। इसके अलावा भाजपा के दो अन्य विधायक जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मप्र के इतिहास में पहली बार दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। हालांकि नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा और मुख्यमंत्री के रूप में डा. मोहन यादव अपनी कैबिनेट में किन और सहयोगियों को शामिल करते हैं, यह जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

दिग्गज नेताओं के बारे में निर्णय बाद में
भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अन्य दिग्गज राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा। उन्हें अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नए चेहरों को भी मिल सकती है जगह
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्वथा नए चेहरों को सरकार की कमान सौंपी है और सबकों चौंकाया है, उसी तरह मंत्रिमंडल में भी कई नए चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में संघ के करीबी नेताओं के अलावा जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल रखने के साथ कुछ महिला विधायकों को भी जगह मिल सकती है।
143 Views
What do you think?

Leave a Reply