Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई और शुभकामनाएं

1 min read
Text Size:

भोपाल- नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उज्जैन नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ उज्जैन से बड़ी संख्या में आए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का पुष्प हार पहनाकर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया और बड़ी संख्या में पुष्प गुच्छ भेंट किए। अपार उत्साह के साथ आए कार्यकर्ताओं और परिचितों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता का प्रकृटिकरण किया।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply