क्या बंद होगी “लाड़ली बहना योजना” CM मोहन यादव ने दिया बड़ा जबाव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
भोपाल- पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति के बाद मोहन यादव को सीएम, राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री बनते ही सीएम मोहन यादव ने शिवराज सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, जब मीडिया ने सीएम मोहन यादव से लाडली बहना योजना चलेगी या नहीं को लेकर सवाल किया तो योजना को लेकर वह सकारात्मक जबाव नहीं दे पाए। पत्रकारों ने सीएम मोहन यादव से पूछा की क्या वह सरकार संभालने के बाद लाडली बहना योजना को जारी रखेंगे या नहीं तो मोहन यादव ने कहा की मैं देखूंगा, कि योजना चेलेगी या नहीं !! जो अच्छी योजनाएं होंगे उसे हम जारी रखेंगे। मोहन यादव के इस जबाव के बाद से माना जा रहा है कि लाडली बहना योजना को जारी रखने को लेकर सरकार की स्थिति फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हैं !!
191 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!