Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

डाक्‍टर बेटी को ऑपरेशन थिएटर में मिली पिता के सीएम बनने की खबर, पहले की सर्जरी

2 min read
Text Size:

उज्‍जैन। उज्‍जैन के विधायक मोहन यादव अब मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके गृहनगर में जैसे ही यह सूचना पहुंची वहां खुशी का माहौल बन गया। मोहन यादव के घर बड़ी संख्‍या में लोग बधाई देने पहुंचे। मिठाइ बांटी गई और आतिशबाजी के बीच खुश‍ियां मनीं।

अस्‍पताल में थी डाक्‍टर बेटी

जब मोहन यादव को मध्‍य प्रदेश का सीएम बनाने की घोषणा हुई तब उनकी डाक्‍टर बेटी अपने अस्‍पताल में थी। जानकारी के अनुसार जिस समय मध्‍य प्रदेश का मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए मध्‍य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही थी उस दौरान उनकी डाक्‍टर बेटी आकांक्षा अस्‍पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी।

पहले किया ऑपरेशन फ‍िर पहुंची घर

जैसे ही उन तक यह सूचना पहुंची कि उनके पिता अब मध्‍य प्रदेश की कमान संभालेंगे तब उन्‍होंने पहले अपने कर्तव्‍य का निर्वहन करना उचित समझा। डाक्‍टर आकांक्षा ने पहले ऑपरेशन किया और उसके बाद गीता कालोनी स्थित अपने निवास पर पहुंचकर परिवार की खुशियों में शाम‍िल हुईं।

अस्‍पताल से घर तक खुशियां

मोहन यादव के सीएम बनने पर उनके स्‍वजन भी खुश हैं। उनकी बहन कलावती यादव और पत्‍नी सीमा यादव के साथ उनके पिता ने भी अपनी खुशी व्‍यक्‍त की। उनके अस्‍पताल के साथ ही घर पर भी खुशियां मनाई गईं। मोहन यादव दो बेटों और एक बेटी के पिता हैं।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply