Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

श‍िवराज बोले- मेरे बारे में फैसला पार्टी करेगी, अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा

2 min read
Text Size:

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा मेरा मिशन है। मेरे बारे में फैसला पार्टी करेगी। मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा का मेरा मिशन चलता रहेगा। मामा का रिश्ता पाया का है। भैया का रिश्ता विश्वास का है। ये रिश्ते मैं टूटने नहीं दूंगा। जनता ही मेरे लिये पूजा है।

उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझे समय- समय पर मार्गदर्शन किया। जनता का भी आभारी हूं, उन्होंने मुझे अपने बीच का ही माना। प्रशासनिक मित्रों को भी धन्यवाद, उनकी मदद से ही लाड़ली बहना जैसे योजना बनी।

श‍िवराज ने कहा कि समाज के हर वर्ग का आभारी हूं। मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद। सीएम हाउस से लेकर मीडिया ने प्रदेश के विकास में सहयोग किया और इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

श‍िवराज ने कहा कि एक बात विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा इसलिए मैंने कहा था कि दिल्ली नहीं जाऊंगा।

श‍िवराज बोले कि एक साधारण कार्यकर्ता को भाजपा ने साढ़े अठारह साल मुख्यमंत्री बनाकर रखा, इससे बड़ा काम क्या हो सकता है। अब मेरा समय पार्टी को देने का आया है, पार्टी जो काम देगी, वह करूंगा।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply