राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जबलपुर। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। अधारताल स्थित आनंद नगर बस स्टाप से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। संकट मोचन हनुमान मंदिर धनी की कुटिया में कलश यात्रा का समापन हुआ।

राम मंदिर निर्माण का उल्लास मनाया गया

विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर में बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से 22 तारीख को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर निर्माण का उल्लास मनाया गया। वहां भगवान रामलला विराजमान होने वाले हैं, जिसकी खुशी जबलपुर सहित समूचे देश में देखी जा सकती है। खुशी के साथ में इस कलश शोभायात्रा में संत-महात्मा, मातृशक्ति, युवा साथी राजनीतिक क्षेत्र से अनेकों लोग मौजूद हुए।

शोभायात्रा में बैलगाड़ी की भव्यता देखते बनी

शोभायात्रा में बैलगाड़ी को बड़ी ही भव्यता से सजाकर कलश की स्थापना की गई थी। नन्हे बच्चों के द्वारा राम लक्ष्मण व सीता माता की झांकी बनाकर उन्हें विराजमान किया गया। ढोल और धमाल के माध्यम से मार्ग का भ्रमण करते हुए यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर में सम्पन हुई। जहां पर कलश का पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कलश को अन्य क्षेत्र में वितरण के लिए भेजा गया।

शोभायात्रा में यह रहे सम्मलित

इस शोभायात्रा में काली नंद महाराज, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत से मंत्री प्रदीप गुप्ता, विभाग मंत्री पंकज, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पंकज दुबे, संदीप जैन, राम शुक्ला, प्रशांत सोंधिया, रत्नेश सोनकर, राजेश रैकवार, उमेश राठौर, शैलेंद्र बिसेन, अरविंद सुमित सिंह ठाकुर, रुपेश पिंटू पटेल, विमल राय दिलीप पटेल सुभाष शुक्ला शरद गौतम प्रवीण नामदेव, रामकिंकर मिश्रा, राजेश जायसवाल, सोंधिया सहित अन्य सोत्साह सम्मलित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!