11 माह में हाइवे पर 157 मौत, कोहरे में हर साल बढ़ते हैं हादसे, आवारा मवेशी यहां भी बने जानलेवा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सर्दी केे मौसम में अब कोहरे की शुरुआत हो गई है। शहर के आउटर प्वाइंट से लेकर हाइवे तक कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। अब धीरे-धीरे कोहरा बढ़ेगा, ऐसे में दृश्यता कम होगी और इसी समय सड़क हादसे तेजी से बढ़ेंगे। हर साल हाइवे पर हादसे और इनमें मरने वालों की संख्या इस समय बढ़ती है, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इसे लेकर कोई प्लानिंग ही नहीं की है। जिस तरह शहर के अंदर आवारा मवेशी मुसीबत बने हुए हैं, उसी तरह शहर के आउटर से लेकर हाइवे तक पर आवारा मवेशी ही जानलेवा बन रहे हैं। कोहरे में भी यही फिर हादसे की वजह बनेंगे। जनवरी से लेकर 11 माह में आउटर और हाइवे पर जो सड़क हादसे हुए, उनमें 157 लोगों ने अपनी जान गंवाई। हादसे रोकने के लिए हाइवे पर ही इंतजाम नाकाफी हैं।

148 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!