महिला ने करवाया डबल मर्डर, पुलिस हत्यारों के करीब पहुंची, दो को हिरासत में लिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में हुए होटल संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में प्रारंभिक रूप से इसमें अवैध संबंधों और महिला की भूमिका सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने खजराना और बंगाली चौराहा क्षेत्र से ममता और अर्पणा नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। ममता का पति इस हत्याकांड का प्रमुख संदेही बताया जा रहा है।

होटल संचालक के कई महिलाओं से थे संबंध

पुलिस को जांच में यह पता चला है कि होटल संचालक रवि ठाकुर के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हिरासत में ली गई दोनों महिलाएं ममता और अर्पणा भी इसकी करीबी हैं।

यह था पूरा घटनाक्रम

एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में दोहरा हत्याकांड हुआ था। हत्यारों ने लाज संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की तलवार से हत्या कर दी। दोनों के शव तीसरी मंजिल पर मिले। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि अशोकनगर स्थित विशाल सोनी के मकान में महिला और पुरुष के रक्त रंजित अवस्था में शव पड़े हैं।

शवों की पहचान सरिता ठाकुर (लोधी) और नंदानगर निवासी रवि ठाकुर के रूप में हुई। घटना वाले मकान में मृतका सरिता किराए से रहती थी। एडीसीपी के मुताबिक, शव मकान की तीसरी मंजिल पर तीसरे कमरे में मिले।

दोनों के शरीर पर वस्त्र भी नहीं थे। उन्हें तलवार में मारा गया है। एफएसएल विशेषज्ञ को भी बुलाया गया। सरिता ब्यूटी पार्लर चलाती है। रवि का सरवटे बस स्टैंड पर मां वैष्णवी नाम से होटल (लाज) है।

बेटी जब घर आई तो देखी मां की लाश

टीआई राजेश साहू के मुताबिक, हत्या की घटना शाम करीब पांच बजे की है। सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी नहीं था। उसका एक बेटा भी है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था।

एक दिन में तीन हत्याएं

एक दिन में हत्या की तीसरी घटना हुई है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जबरन कालोनी में निकिता नामक युवती का शव मिला था। शाम को रवि एवं सरिता की हत्या से सनसनी फेल गई।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!