Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

नक्सलियों ने अंग्रेजी में भी लगाए बैनर

2 min read
Text Size:

बालाघाट। रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी अंतर्गत सोनगुड्डा और सुंदरवाही मार्ग पर नक्सली बैनर और पर्चे मिले हैं। नक्सलियों ने झमसिंह धुर्वे और कामरेड कमलू के हॉक फोर्स द्वारा किए गए एनकाउंटर के खुलासे के लिए जिले की जनता का अभिवादन किया।

आईजी और एसपी के बारे में लिखा

जीआरबी डिविजनल कमेटी भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा लगाए गए बैनर और पर्चे में जिले के आईजी संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के बारे में नक्सलियों ने उल्लेख किया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर और पर्चे में यह पहली बार है कि नक्सलियों ने हिंदी संदेश के साथ ही उसका अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा है।

बालाघाट जिले में बनी हुई है नक्सलियों की मौजूदगी

जानकारी के अनुसार सोनगुड्डा अस्पताल से महज 100 मीटर दूरी पर सुंदरवाह मार्ग के चौक में लगे नक्सली बैनर और पर्चे, ग्रामीणों ने देखे। जिससे यह साफ है कि बालाघाट जिले में नक्सलियों की मौजूदगी बनी हुई है और वह इस तरह से अपनी मौजूदगी का अहसास करवा रहे हैं।

बैनर और पर्चों को जब्त कर की जा रही जांच

पहली बार नक्सलियों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को टारगेट किया है और जिले की जनता का अभिवादन किया है। रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी के सुंदरवाही मार्ग में मिले नक्सली बैनर और पर्चे की पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुष्टि करते हुए बताया कि बैनर और पर्चों को जब्त कर जांच की जा रही है कि इन्हें नक्सलियों ने लगाया है या यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply