कांग्रेस भ्रष्टाचार की गांरटी, मोदी भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी – वीडी शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के और दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद बरामद होने को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नगद राशि बरामद हुई है। इसके अलावा उनके ठिकानों पर लगातार जांच जारी है। यह इस बात का सुबूत है कि कांग्रेस यदि किसी बात की गारंटी है तो वो केवल भ्रष्टाचार की गारंटी है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। वोटों की काउंटिंग समाप्त हो गई है लेकिन नोटों की काउंटिंग जारी है।

भ्रष्ट नेता गांधी परिवार के एटीएम
वीडी शर्मा ने कहा कि जनता यह अच्छे से जानती है कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक–दूसरे के पर्यायवाची हैं। मध्य प्रदेश में भी मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था, इससे साबित होता है कि कांग्रेस की सरकारें और उनके भ्रष्ट नेता गांधी परिवार के एटीएम कहे जाते हैं।
गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार
वीडी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछा। बीडी बोले कि राहुल गांधी जनता को जवाब दें कि उनके पास ऐसे और कितने सांसद हैं जो जनता का पैसा अपने पास जमाखोरी कर बैठे हैं? कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार की खुलती पोल पर गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष की चुप्पी यह बताती है कि कांग्रेसियों द्वारा गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार किया जाता है।
मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी
वीडी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता ये अच्छी तरह से समझ लें कि वो यदि भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!