Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

गढ़ा धन दिलाने का लालच एक लाख रुपये की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

पेटलावद। हाथ देखकर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर दंपती से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।दरअसल, रतलाम जिले के हरथल निवासी एक दंपती का हाथ देखकर दो ठगों ने कहा कि आपके घर पर धन गढ़ा है। पूजा करवाने से गढ़ा धन मिल सकता है। लालच में आकर दंपती ने दो बार में एक लाख रुपये दे दिए। जब गढ़ा धन नहीं मिला तो इसकी शिकायत पेटलावद थाने पर की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों काे गिरफ्तार कर उनके पास से राशि बरामद कर ली है।

ये है पूरा मामला

 फरियादी गुड्डू पुत्र बद्दाजी गरवाल निवासी रतलाम ने पेटलावद थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दीपावली के 4 दिन पहले दो नाथ लोग फेरी मांगने के लिए मेरे घर हरथल रावटी आये थे। मेरी पत्नी का हाथ देखकर कहा कि तुम्हारी किस्मत में धन दौलत है। तुम्हारे घर के अन्दर धन गढ़ा हुआ है, लेकिन कोई बाधा है। वह निकालने नहीं दे रही है। पूजा कराओगें तो गढा धन तुम्हे मिल जाएगा। उसके लिए पेटलावद के रूपगढ रोड वाले हनुमान मंदिर में आकर मिलना होगा।

पीड़ित ने बताया कि इग की बातों में आकर वे रूपगढ मंदिर पर पहुंचे। जहां पर ठगों ने अपने नाम भीमा नाथ और श्रवण नाथ निवासी तलावपाडा रायपुरिया बताया। बाद में उसका हाथ देखा ओर कहा कि तेरी किस्मत में धन दौलत लिखी है। तुमको पूजा पाठ कराना होगा। जिसके लिए 20,000 हजार रूपये नगद लिए। पीड़ित के अनुसार ठगों ने 8 दिन पहले भी उन्‍हें बुलाया था। ठगों ने उन्‍हें विश्वास में लेकर 80 हजार रुपये लिए

मामले में शंका होने पर पीड़ितों स्वजनों को बात बताकर पेटलावद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित भीमनाथ पुत्र शंकर नाथ पडियार और श्रवणनाथ पुत्र गोरखनाथ गोयल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपितों के पास से 1 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

सावधान रहना चाहिए

थाना प्रभारी बघेल ने बताया कि ठगों से सावधान रहना चाहिए। लालच में आकर कभी भी किसी प्रकार की राशि नहीं देना चाहिए। शंका होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देना चाहिए।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply