Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

फिर शुरू हुई मटर खरीदी, प्रशासन के आश्वासन पर व्यापारियों की हड़ताल खत्म

2 min read
Text Size:

 जबलपुर- कृषि उपज मंडी में बीते 24 घंटे तक मटर खरीदी पूरी तरह से बंद रही। खरीदी नहीं होने से जहां किसान परेशान होते रहे तो वहीं  व्यापारी जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग के लिए अड़े रहे। आखिरकार जिला प्रशासन ने जब व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया तो फिर शनिवार से मंडी में मटर खरीदी का काम शुरू हुआ है।

मंडी गेट पर किसानों ने किया था हंगामा, गेट पर जड़ा था ताला 

दरअसल,  बीते तीन दिनों पहले मटर के दामों को लेकर सैकड़ों किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने जमकर हंगामा किया था। नाराज किसानों ने मंडी के गेट बंद कर दिए जिसके चलते सैकड़ों व्यापारी मंडी के अंदर ही बंधक बनकर रह गए। जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज किसानों को समझाती रही। लेकिन मटर के सही दाम न मिलने से किसान नाराज रहे।

मंडी संघ बोला, व्यापारी डरे और सहमे हुए हैं 

आखिरकार राज्य सरकार ने किसानों को जब 700 रुपए प्रति बोरा मटर मुआवजा देने का ऐलान किया तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों द्वारा कृषि उपज मंडी में किए गए हंगामा के बाद से मंडी के व्यापारियों में खासा आक्रोश है। कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजीत साहू का कहना है कि जो भी घटना हुई वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं क्योंकि जिस तरह से किसानों ने हंगामा किया था उसके चलते व्यापारी से सहमे हुए हैं।

मंडी व्यापारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अजीत साहू का कहना है कि अगर उस दिन समय रहते पुलिस और प्रशासन किसानों के हंगामा को रोक लेता तो इस तरह के हालात नहीं बनते। व्यापारियों का यह भी कहना है कि जिस दिन किसानों ने हंगामा किया था उसे दौरान मंडी में सैकड़ो गाड़ियां व्यापारियों की फंस गई थी जिसके चलते 8 से 10 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। बहरहाल जबलपुर कलेक्टर के आश्वासन के बाद से 24 घंटे बाद मटर खड़ी थी का काम शुरू हो गया है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply