Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

संजीवनी नगर और अमखेरा के सूने घरों में चोरों का उत्‍पात

2 min read
Text Size:

जबलपुर। कालेज में शिक्षक संजीवनी नगर निवासी एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरो हाथ साफ कर दिया। मामले की रिपोर्ट संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई गई। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि एम एंक्लेव फेस थ्री निवासी देवांश मिश्रा निजी कालेज में शिक्षक हैं। वे मां और दो बहनों के साथ रहते हैं। सुबह वह परिवार समेत सीधी चले गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था।

पड़ोस में रहने वाले राकेश मिश्रा ने सूचना दी

चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। सोने की 4 अंगूठी, 2 नग जडि़त अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 2 चैन, 3 जोड़ी कान की वाली, 1 जोड़ी कान के फूल वाले झुमका, 10 नाक की फुलिया, चांदी का एक कमरबंद, 6 जोड़ी पायल, 5 जोडी बिछिया और अंदर खड़ी स्कूटर एमपी 20 एसई 7674 चोरी कर ले गए। दूसरे दिन पड़ोस में रहने वाले राकेश मिश्रा ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी जानाकरी देवांश को दी। जिसके बाद देवांश परिवार समेत लौटे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस कर्मी के सूने मकान में चोरी

गोहलपुर थानांतर्गत अमखेरा निवासी पुलिस आरक्षक के सूने घर में अज्ञात चोरों ने जेवर व नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने बाहर गया हुआ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में ताला लगाकर जन्मदिन मनाने के लिए गए थे

पुलिस के अनुसार फरहान अहमद निवासी अमखेरा पेट्रोल पंप के सामने परिसर ने पुलिस लाईन एमटी शाखा में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पांच दिसम्बर को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह ड्यूटी के लिये पुलिस लाईन चला गया था। पत्नि रेणु घर में ताला लगाकर जन्मदिन मनाने के लिए अपने भाई सोएब अहमद के घर गई थी, फरहान भी ड्यूटी के बाद सोएब के घर जन्मदिन पार्टी में चला गया और सभी लोग वहीं रूक गए। दूसरे दिन जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे एक जोड़ी चांदी की पायल, पत्नि के ब्लेजर में रखे सोने के एक जोड़ी कान की टाप्स व पांच हजार रूपये गायब थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply