Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

फिसलकर गिरने से तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर को आई चोटें, यशोदा अस्पताल में भर्ती

2 min read
Text Size:

तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव को पैर में चोट लगने की वजह से यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एर्रावल्ली स्थित अपने फार्म हाउस में वे अचानक फिसलकर गिर गए थे। जिस वजह से उन्हें पीठ और पैर में चोटें आई है। केसीआर के फिसलने की खबर मिलते ही पूरा परिवार यशोदा अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक केसीआर का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे असपताल में ही रूखेंगे। फिलहाल केसीआर की तबीयत स्थिर है। केसीआर की बेटी कविता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पिता की हालत की जानकारी दी है।

बेटी ने ट्वीट कर बताया हाल

केसीआर की बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्वीट कर केसीआर के गिरने की जानकारी दी है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, कि “बीआरएस सुप्रीमो केसीआर को मामूली चोटें आई है और फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है। मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।”

विधान सभा चुनाव में बीआरएस को मिली हार

आपको बता दें, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इनमें केसीआर की पार्टी बीआरएस को बड़ा झटका लगा है। 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में बीआरएस सिर्फ 39 सीटें ही जीतने में सफल रही। पार्टी सत्ता से बाहर हो गई, केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रह गए। वहीं, कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल की है। कांग्रेस ने 64 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में सरकार बनाई।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply