Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

मधुपुरी में डाक चौपाल का आयोजन किया गया

1 min read
Text Size:

 भारतीय डाक विभाग मंडला डाक संभाग अंतर्गत उपसंभाग मंडला के ग्राम पंचायत भवन मधुपुरी में सामुदायिक विकास कार्यक्रम डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग से जुड़ी विभिन्न जनहितैषी एवं लाभदायक योजनाएं जैसे- बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता, आई.पी.पी.बी. खाता, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा इत्यादि की जानकारी दी गई।

मंडला संभाग के सहायक अधीक्षक पी.एन. सिंगौर के द्वारा डाक विभाग से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा किस प्रकार मात्र 399 में 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा योजना कवर किया जा रहा है इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभाग की योजनाओं से जुड़ी जानकारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीता पन्द्रे जनपद सदस्य मंडला, विशिष्ट अतिथि सरपंच लच्छीराम उइके, उपसरपंच रवि कुमार नंदा, सचिव काशीराम बरमैया, पुष्पा रघुवंशी स्टॉफ नर्स, उप संभागीय निरीक्षक मंडला सेंट्रल विकास कुमार झा एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

119 Views
What do you think?

Leave a Reply